एलियंस कर रहे इंसानों के साथ सेक्स, कई महिलाऐं प्रेगनेंट; अमेरिका की नई रक्षा रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

By प्रिया मिश्रा | Apr 08, 2022

धरती पर यूएफओ या एलियंस के आने की खबरें तो आपने जरूर पढ़ी या सुनी होंगी। लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। हाल ही में कई लोगों ने ये आरोप लगाएं हैं कि यूएफओ ने मनुष्यों के साथ संबंध बनाए हैं और कई महिलाएं गर्भवती भी हो गई हैं। रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) ने पेंटागन को दस्तावेज सौंपे हैं, जो 'द सन' ने  प्रकाशित किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूस को यूएनएचआरसी से निलंबित करना वैश्विक समुदाय का ‘सार्थक कदम’ है : बाइडन

अमेरिका स्थित एक अनुसंधान एजेंसी MUFON ने एक सूची तैयार की है। यह मनुष्यों और उनकी आवृत्ति पर UFO देखे जाने के जैविक प्रभावों की बात करती है। इस रिपोर्ट में अपहरण, गर्भावस्था, यौन मुठभेड़, टेलीपैथी का अनुभव और कथित टेलीपोर्टेशन जैसी विचित्र घटाओं का जिक्र है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएफओ यानी एलियन देखे जाने से गवाह घायल हो सकते हैं, विकिरण से जलने, मस्तिष्क की समस्याओं और क्षतिग्रस्त नसों से पीड़ित हो सकते हैं। इतना ही नहीं,अब तक एलियंस और मनुष्यों के बीच यौन मुठभेड़ों के पांच उदाहरण पाए गए हैं। डीआईए के लिए तैयार की गई रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि ऐसी वस्तुएं संयुक्त राज्य के हितों के लिए खतरा हो सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "मनुष्यों को विचित्र वाहनों के संपर्क में आने से घायल पाया गया है।"

यह रिपोर्ट पेंटागन के गुप्त यूएफओ कार्यक्रम, एडवांस्ड एविएशन थ्रेट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम (AATIP) से संबंधित डीआईए दस्तावेजों के 1500 से अधिक पृष्ठों का हिस्सा है। AATIP एक गुप्त पेंटागन कार्यक्रम था जो यूएफओ का अध्ययन करने के लिए 2007 और 2012 के बीच चला।

प्रमुख खबरें

15 साल के Vaibhav Suryavanshi की Team India में एंट्री, Selection पर टिकीं सबकी निगाहें।

Australia के स्टेडियम में Imran Khan के लिए समर्थन, T-shirt विवाद के बाद बोर्ड को बदलना पड़ा फैसला

Asia Cup में Chikitha-Rajat की जोड़ी का कमाल, मलेशिया को हराकर भारत को दिलाया शानदार Gold Medal।

Petrol-Diesel पर Excise Duty में राहत, तेल कंपनियों के शेयरों में 4% का उछाल, Investors खुश