शिकागो की यात्रा के लिए ममता को मंजूरी ना देने की खबरें गलत: MEA

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2018

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनके मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं दी गयी। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार के पास ममता के दौरे को मंजूरी देने के लिए कोई अनुरोध नहीं आया था।

उन्होंने कहा, ‘हमारा पास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ममता बनर्जी के शिकागो की यात्रा की मंजूरी को लेकर कोई अनुरोध नहीं आया था। इसलिए यात्रा को मंजूरी ना देने की खबरें सही नहीं हैं।’ मुख्यमंत्री ने कल कहा था कि वह शिकागो जाना चाहती थीं लेकिन कुछ लोगों की नापाक साजिश के चलते ऐसा नहीं हो पाया और इससे उन्हें काफी दुख पहुंचा।

 

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने घरेलू हिंसा को ‘‘राष्ट्रीय संकट’’ बताया

बारिश के बाद भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन बंद

मेरठ छोड़ मुंबई पहुंच गए BJP के राम, अरुण गोविल की पोस्ट से अटकलों का बाजार गर्म, कांग्रेस का भी तंज

Jharkhand में सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगा ‘इंडिया’ गठबंधन : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन