राजपथ की परेड का बढ़ाया मान, अयोध्या के भव्य राम मंदिर को मिला पहला स्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021

नयी दिल्ली। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी ने सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने बृहस्पतिवार को उसे पुरस्कार दिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस साल की परेड में कुल 32 झांकियों ने हिस्सा लिया था जिनमें 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की थी जबकि नौ केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और अर्द्धसैनिक बलों एवं छह रक्षा मंत्रालय की थीं। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय अयोध्याः उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर थी। इसमें प्राचीन पवित्र नगर अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, राम मंदिर का प्रतिचित्र और रामायण की विभिन्न कहानियों का प्रदर्शन किया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, त्रिपुरा की झांकी दूसरी सर्वश्रेष्ठ झांकी रही। इसने सामाजिक-आर्थिक मापदंडों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए पर्यावरण अनुकूल परंपरा को बढ़ावा दिया गया है। बयान में बताया गया है कि उत्तराखंड की झांकी तीसरे स्थान पर रही। इसका विषय देव भूमि--देवताओं की भूमि थी। 

 

इसे भी पढ़ें: किसानों के आंदोलन पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी DM-SP को धरना खत्म कराने का दिया आदेश


रक्षा मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी को विशेष पुरस्कार दिया गया है। यह झांकी अमर जवान की थीम पर थी और इसमें सशस्त्र बलों के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी गई है। बयान में बताया गया है कि रिजीजू ने सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति का पुरस्कार माउंट आबू पब्लिक स्कूल और दिल्ली के रोहिणी के विद्या भारती स्कूल को दिया है।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand । सोशल मीडिया ‘रील’ बना रही छात्रा की रेलगाड़ी से टकराकर मौत

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने कांटाबांजी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

Esha Deol ने 44वीं शादी की सालगिरह पर Hema Malini और Dharmendra की अनदेखी तस्वीर साझा की

पाकिस्तान क्रिकेट ने की 18 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा, T20 WC से पहले तीन खिलाड़ी होंगे बाहर