गणतंत्र दिवस 2021: राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा, राजपथ पर दिखी हिन्दुस्तान की ताकत

By अनुराग गुप्ता | Jan 26, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर तिरंगा फहराया। जिसके तुरंत बाद परेड की शुरुआत हो गयी। सबसे पहले हेलीकॉप्टरों ने फूल बरसाए और इसके बाद पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को सलामी दी।

बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद अपने विशेष घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ जब राजपथ पर मौजूद सलामी मंच पर पहुंचे तो वहां पर अगवानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू मौजूद रहे। 

उल्लेखनीय है कि इस साल परेड छोटी होगी। राजपथ से शुरू होकर परेड लाल किले की जगह नेशनल स्टेडियम पर ही खत्म हो जाएगी। केवल झांकियां ही लाल किले तक जाएंगी। 

यहां देखें पूरा समारोह:

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी