ट्रंप की पार्टी का एक प्रचार वीडियो अमेरिका में मचा रहा धूम, 107 सेकेंड के इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी का एक प्रचार वीडियो देश में धूम मचा रहा है खासकर भारतीय-अमेरिकियों के बीच जिनके वोट कुछ राज्यों के चुनावी मैदानों में निर्णायक साबित हो सकते हैं। इस वीडियो में पिछले एक साल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो ऐतिहासिक रैलियों के दृश्य शामिल किए गए हैं। ‘‘फोर मोर ईयर्स” शीर्षक वाला, 107 सेकेंड का यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी की पिछले साल की अमेरिका की यात्रा के दौरान ह्यूस्टन में 50,000 उत्साही समर्थकों के बीच उनके और ट्रंप के साथ-साथ चलने वाले फुटेज के साथ शुरू होता है। पृष्ठभूमि में मोदी यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि, ‘‘उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उनका नाम लगभग हर बात में आता है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत