समय पर राहत-बचाव कार्य से बचा जा सकता है जन-धन की हानि से: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आपदा की स्थिति में समय पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करके जन और धन की बड़ी हानि से बचा जा सकता है। वर्तमान में राज्य आपदा मोचन बल की तीन बटालियनों के कार्यशील होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य में अपना आपदा मोचन बल होना आवश्यक है। वह यहां सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर भदरसा में राज्य आपदा मोचन बल (एस डी आर एफ) के नवनिर्मित मुख्यालय भवन के लोकार्पण के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए राजनीति का इस्तेमाल करती है: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का भी गठन किया गया है। राज्य आपदा मोचन बल एवं राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को मिलकर प्रदेश में हर प्रकार की सम-विषम आपदा से निपटने के लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए, जिससे आपदा की स्थिति में पीड़ितों की हर प्रकार से सेवा और सहायता की जा सके। इसके साथ ही, राज्य आपदा मोचन बल को अपने कार्यों से अन्य राज्यों के लिए मानक भी स्थापित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल के जवानों को अच्छी ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, क्योंकि किसी भी पुलिस बल के लिए ‘ट्रेनिंग में जितना अधिक पसीना बहाओगे, उतना ही कम खून बहेगा’ का मंत्र सही है। अच्छी ट्रेनिंग से राज्य आपदा मोचन बल द्वारा अधिक से अधिक लोगों की रक्षा की जा सकेगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver