नीदरलैंड्स में खुदाई में मिले 2000 साल पुराने दो रोमन मंदिर, सैन्य चौकियों के पास थे मौजूद

By प्रिया मिश्रा | Jun 23, 2022

नीदरलैंड में शोधकर्ताओं ने लगभग 2000 साल पुराना रोमन मंदिर खोजा है। यह मंदिर नीदरलैंड्स और जर्मनी की सीमा के पास गोल्डरलैंड नामक इलाके में मिला है। यह पहली बार है जब नीदरलैंड्स में एक साथ दो मंदिर मिले हैं। इसे एक निजी आर्कियोलॉजिकल संस्था RAAP ने खोजा है। ये दोनों मंदिर गेल्डरलैंड के पूर्व मध्य में स्थित हेरविन हेमेलिंग गांव में खुदाई के दौरान मिले हैं। आर्कियोलॉजिस्ट का कहना है कि ये रोमन लाइम्स के अवशेषों से मिलते जुलते हैं। इस इलाके में रोमन काल के समय की चौकियां और किलेबंदी की दीवारें बनाई गई थीं, जो जर्मन जनजातियों के आक्रमण से सुरक्षा देती थीं।

इसे भी पढ़ें: Reel नहीं Real लाइफ की है ये कहानी, पति ने 12 साल बाद पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, पढ़ें पूरा मामला

दूसरा मंदिर जो खोजा गया था वह छोटा था और पहले मंदिर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित था। यह क्षेत्र रोमन सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक सभा का स्थल था। खंडहरों में खोजी गई कलाकृतियों में देवताओं की मूर्तियों के अवशेष के साथ ही गड्ढे भी थे, जहां रोमन सैनिकों ने बलि की आग जलाई थी। शिलालेखों के साथ चित्रित प्लास्टरवर्क, क्लोक पिन, छत की टाइलें भी पाई गईं।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश