Reserve Bank ने नवी फिनसर्व को 20 अक्ट्रबर से पहले मंजूर आवास ऋण के वितरण की अनुमति दी

By Prabhasakshi News Desk | Oct 29, 2024

नयी दिल्ली । सचिन बंसल की कंपनी नवी फिनसर्व को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)ने 20 अक्टूबर से पहले मंजूर किए गए गृह ऋण के वितरण की अनुमति दे दी है। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने नवी फिनसर्व को अत्यधिक मूल्य निर्धारण सहित महत्वपूर्ण पर्यवेक्षी चिंताओं के कारण 21 अक्टूबर की कारोबार समाप्ति से ऋण स्वीकृत करने और वितरित करने से रोकने का आदेश दिया था। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नवी फिनसर्व को 20 अक्टूबर, 2024 से पहले स्वीकृत अनुसूचित गृह ऋण वितरण की अनुमति दे दी है। अनुमति 31 दिसंबर, 2024 तक के लिए दी गई है।’’ 

प्रमुख खबरें

PM Modi Paris Visit | प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे, वैश्विक प्रगति के लिए भारत-फ्रांस की साझेदारी को अहम बताया

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त