बैंक मजबूत, लोग घबराकर बैंकों से पैसा नहीं निकाले- RBI गवर्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

मुंबई। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को जमाकर्ताओं की चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि देश की बैंक प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बैंक के शेयर भाव में कमी को जमा की सुरक्षा से जोड़ना गलत धारणा पर आधारित है। यस बैंक संकट और कोरोना वायरस महामारी के बाद बैंकों के शेयरों की कीमतें के नीचे आने के बाद दास ने यह बात कही। उन्होंने जमाकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि वे घबराकर बैंकों से पैसा नहीं निकाले। दास ने कहा, ‘‘मैं इस बात को दोहराता हूं कि भारतीय बैंक प्रणाली सुरक्षित और मजबूत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाल में कोरोना वायरस को लेकर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आया है। इससे बैंकों के शेयरों के भाव पर भी असर पड़ा है। इसके कारण कुछ लोगों ने घबराकर निजी बैंकों से जमा निकासी की है।

शेयर की कीमत से जमा की सुरक्षा को जोड़ना गलत धारणा पर आधारित है।’’ आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘‘निजी क्षेत्र के बैंकों समेत वाणिज्यिक बैंकों के जमाकर्ताओं को अपनी जमा राशि को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’ दास ने कहा, ‘‘इसीलिए मैं निजी बैंकों में खाता रखने वाले लोगों और सार्वजनिक प्राधिकरणों से आग्रह करता हूं कि वे घबराकर अपना पैसा वापस नहीं निकाले।’’ उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों ने सभी विभागों से निजी क्षेत्र के बैंकों से पैसा निकालने को कहा है। आरबीआई के ऐसा नहीं करने को लेकर पत्र भेजने के बावजूद पैसा हटाने के आदेश दिये गये। यस बैंक पर रोक लगने से पहले वहां से बड़ी मात्रा में पैसे निकाले गये लेकिन 18 मार्च को पाबंदी हटने के बाद से स्थिति सामान्य है।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन के Chalo Delhi प्रदर्शन में शामिल होंगे Kerala के मुख्यमंत्री VD Satheesan

अमेरिका व उसके मित्र देशों की आंतरिक तैयारियां देख किसी बाहरी खतरे का हो रहा स्पष्ट आभाष?

दिवाली खरीदारी के लिए 1 से 5 नवंबर तक बन रहे कई शुभ योग, ये हैं तारीखवार चौघड़िया मुहूर्त

Hindu Puja Rules: खड़े होकर पूजा करने से भटकता है मन, आरती के लिए खड़े होना जरूरी