रिजर्व बैंक ने सितंबर में 5.61 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2019

मुंबई। लगातार दो माह तक डॉलर की शुद्ध बिकवाली के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक शुद्ध लिवाल हो गया है। रिजर्व बैंक ने अक्टूबर में शुद्ध रूप से 5.61 अरब डॉलर की लिवाली की। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने में रिजर्व बैंक ने 6.51 अरब डॉलर की खरीद की और 90 करोड़ डॉलर बेचे। जुलाई, 2019 में रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में पहली बार डॉलर की शुद्ध बिकवाली की थी। उस समय रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 9.3 करोड़ डॉलर बेचे थे। 

अगस्त में रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 4.07 अरब डॉलर की बिकवाली की। जून, 2019 में रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 2.43 अरब डॉलर की खरीदारी की। उसने 4.43 अरब डॉलर की लिवाली की और 1.97 अरब डॉलर की बिकवाली की। मई में रिजर्व बैंक ने 2.53 अरब डॉलर और अप्रैल में 4.90 अरब डॉलर की लिवाली की। सितंबर में केंद्रीय बैंक ने शुद्ध रूप से हाजिर बाजार में 3.1 करोड़ डॉलर की बिकवाली की। वित्त वर्ष 2018-19 में केंद्रीय बैंक हाजिर बाजार में 15.37 अरब डॉलर का शुद्ध बिकवाल रहा। इस दौरान उसने 40.80 अरब डॉलर की लिवाली की और 56.18 अरब डॉलर की बिकवाली की। 

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!