अमेरिकी संसद में मंदिरों पर हमले और हिंदूफोबिया की आलोचना करने वाला प्रस्ताव पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2024

वाशिंगटन। अमेरिका में हिंदुओं और हिंदू धर्म के योगदानों का उल्लेख करते हुए एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी सांसद ने ‘हिंदूफोबिया’, हिंदू-विरोधी कट्टरता, नफरत और असहिष्णुता की निंदा करते हुए प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। कांग्रेस सदस्य श्री थानेदार द्वारा बुधवार को पेश किए गए प्रस्ताव को सदन की निरीक्षण और जवाबदेही समिति के पास भेजा गया है। 

इसके अनुसार, अमेरिका ने 1900 के बाद से दुनिया के सभी हिस्सों से 40 लाख से अधिक हिंदुओं का स्वागत किया है जिसमें विभिन्न नस्ल, और जातीय पृष्ठभूमि के हिंदू शामिल हैं। प्रस्ताव के अनुसार, अमेरिका की अर्थव्यवस्था के प्रत्येक आयाम और प्रत्येक उद्योग में हिंदू-अमेरिकियों के योगदान से देश को काफी फायदा हुआ है। ‘फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ के नीति एवं रणनीति प्रमुख खांडेराव कांड ने कहा कि इस साल की पहली तिमाही में श्रद्धालुओं को डराने के लिए अमेरिका में मंदिरों में चोरी के साथ ही तोड़फोड़ की घटनाओं में अचानक वृद्धि हुई है।

प्रमुख खबरें

Asish Banerjee के निधन पर Mamata Banerjee का छलका दर्द, कहा- झूठे आरोपों से थे परेशान

झाझरा के Doon Sanskriti School में मना स्वतंत्रता दिवस, जनजातीय बच्चों की देशभक्ति ने जीता दिल

Spain ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 21वीं जीत के साथ तोड़ा Australia का World Record

Tarique Rahman के भारत दौरे पर बात जारी, लेकिन Bangladesh ने रख दी ये शर्त