मानवाधिकारों का सम्मान हो, श्रीलंका के लोगों की आकांक्षाओं को सुना जाए : अमेरिकी राजदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2022

कोलंबो|  अमेरिकी राजदूत जूली चुंग ने बुधवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और उनसे कहा कि श्रीलंका की नयी सरकार को सुशासन को अपनाना चाहिए, मानवाधिकारों का सम्मान करना चाहिए और अपने लोगों की आकांक्षाओं को सुनना चाहिए।

अमेरिकी राजदूत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ आज राष्ट्रपति कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने ऐसे समय में पदभार ग्रहण किया है जब श्रीलंका एक ‘चौराहे’ पर खड़ा है।

हमने चर्चा की कि यह (श्रीलंका) आर्थिक और राजनीतिक संकट के इस बिंदु पर कैसे पहुंचा और हम सभी लोगों के लिए उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के वास्ते किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं।’’ चुंग ने कहा कि दोनों देश और उनके लोग 70 से अधिक वर्षों से मित्र और भागीदार रहे हैं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर