दिल्ली का मौसम हुआ साफ, फिर भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी है। वायु गुणवत्ता शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई जो कि पिछले दो दिनों से गंभीर श्रेणी में थी। केंद्रीय वायु नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि वायु गुणवत्ता सुबह आठ बजकर 43 मिनट पर 390 दर्ज की गई। वहीं फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और नोएडा में यह क्रमश: 387, 343, 370, 364, 391 पर रही।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार बताए, क्या वह वन भूमि पर अतिक्रमण को करेगी नियमित: अदालत

पालम में दृश्यता का स्तर 400 मीटर दर्ज किया गया। वहीं सफदरजंग में दृश्यता का स्तर सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 600 मीटर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आकाश साफ रहने और शनिवार सुबह को मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जाहिर की है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं शनिवार सुबह तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इसे भी पढ़ें: भारतीय अध्ययन में प्रदूषण से उम्र कम होने की बात सामने नहीं आई: जावड़ेकर

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला