रान्या राव के अपमानजनक कवरेज से मीडिया को रोका जाए : कर्नाटक उच्च न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2025

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र को निर्देश दिया है कि वह अभिनेत्री हर्षवर्दिनी रान्या और उनके पिता के.रामचंद्र राव के खिलाफ झूठी और अपमानजनक सामग्री प्रसारित या प्रकाशित करने से मीडिया संस्थानों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए।

इसके बाद रान्या के आवास की तलाशी में कथित तौर पर 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई थी। रान्या राव की मां एच.पी. रोहिणी ने 12 मार्च को एक दीवानी अदालतका रुख किया था, जिसने बाद में एकपक्षीय आदेश जारी कर मीडिया को दो जून तक अभिनेत्री के खिलाफ कोई भी बयान देने से रोक दिया था।

बाद में रान्या के पिता की ओर से दायर याचिका के आधार पर उच्च न्यायालय द्वारा भी इसी प्रकार का निर्देश जारी किया गया था। हालांकि, रान्या के परिवार का कहना है कि कुछ मीडिया संस्थान ने इन न्यायिक निर्देशों के बावजूद सनसनीखेज और नुकसानदायक सामग्री प्रकाशित करना जारी रखा है। इस मामले की अगली सुनवाई आठ अप्रैल को निर्धारित की गई है।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ