क्या मुंबई में फिर लगेगा लॉकडाउन ? रिकॉर्ड मामले आए सामने, मेयर किशोरी पेडनेकर ने कही यह बात

By अनुराग गुप्ता | Jan 07, 2022

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण ने हाहाकार मचाया हुआ है। यहां पर गुरुवार को रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए थे। ऐसे में हर किसी के ज़हन में सिर्फ एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या मुंबई में लॉकडाउन लग सकता है ? आपको बता दें कि मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अभी पूर्ण लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है लेकिन मरीजों की संख्या का प्रतिशत बढ़ा तो और पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। 

वहीं, मेयर किशोरी पेडनेकर ने कुछ वक्त पहले कहा था कि अगर मुंबई में दैनिक मामले 20,000 को पार कर जाते हैं तो शहर में लॉकडाउन लागू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। आज शाम को महाराष्ट्र सरकार कोरोना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करने वाली है।

इसे भी पढ़ें: फिलहाल 100 फीसदी लॉकडाउन की जरुरत नहीं : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री 

कोरोना के आए रिकॉर्ड मामलेमुंबई में गुरुवार को कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए, जो महामारी शुरू होने से अब तक एक दिन में आने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या है। बीएमसी ने बताया कि बुधवार की तुलना में गुरुवार को 5,015 अधिक मामले आए हैं जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। बीएमसी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ ही मुंबई में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,53,809 हो गई है, जिनमें से 16,388 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

सिर्फ पैसे की बरामदगी पर भ्रष्टाचार की सजा नहीं, High Court ने 10 साल पुराने केस में दी राहत

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल