बंगाल में नतीजे चौंकाने वाले होंगे, माहौल भाजपा और तृणमूल के खिलाफ: हरि प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरि प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है और इसके नतीजे चौंकाने वाले होंगे क्योंकि तृणमूल कांग्रेस एवं भाजपा के खिलाफ तथा कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। पश्चिम बंगाल प्रदेश में बतौर पर्यवेक्षक कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी देख रहे हरि प्रसाद ने इन दावों को भी खारिज कर दिया कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव नहीं लड़ रही है। उन्होंने आरएसएस का संदर्भ देते हुए दावा किया कि यह सब ‘नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से फैलाया गया दुष्प्रचार’ है। 

इसे भी पढ़ें: ‘ध्रुवीकरण की राजनीति’ को आगे बढ़ाने के लिए मुझे निशाना बना रही है भाजपा: फिरहाद हाकिम

हरि प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब ऐसी खबरें हैं कि राहुल गांधी बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में पहली बार प्रचार कर सकते हैं। हरि प्रसाद इस चुनाव के लिए कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी की भूमिका भी निभा रहे हैं क्योंकि स्थायी रूप से यह जिम्मेदारी निभा रहे जितिन प्रसाद इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर जरूरत पड़ी तो क्या कांग्रेस सरकार गठन के लिए तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगी, हरि प्रसद ने इसे ‘काल्पनिक प्रश्न’ करार दिया। उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा कि विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशंसा करेंगे तथा पार्टी अध्यक्ष की तरफ से कोई फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस वाम दलों और नयी पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ गठबंधन कर पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रही है। 

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं