Loksabha Elections के नजीते आए सामने, ऐसा रहा Celebrities का रिपोर्ट कार्ड

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम परिणाम का बेसब्री से पूरा देश इंतजार कर रहा था। इस वर्ष राजनीतिक दिग्गजों के अलावा कई नेताओं ने चुनाव लड़ा है। चुनाव मैदान में इस बार मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी रहे। कई सितारों ने जीत दर्ज की है तो कुछ खास कमाल करने में सफल नहीं हुए है।

 

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के अपने गृहनगर मंडी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया है। 

 

पवन कल्याण

लोकसभा चुनाव में फैंस की खुशी के लिए जन सेना पार्टी के संस्थापक और नेता पवन कल्याण जीत गए है। इस चुनाव में पवन कल्याण ने पिथापुरम चुनावों में वाईएसआरसीपी के वांगा गीता विश्वनाथम को हराया है।

 

अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण के मुख्य कलाकार अरुण गोविल भी जीत गए है। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से चुनाव लड़ा था। सुबह वे पीछे चल रहे थे, लेकिन अंत में वो जीतने में सफल हुए है।

 

हेमा मालिनी

मथुरा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं दिग्गज अदाकारा 2 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश धनगर पीछे हैं। इस चुनाव में भी वो जीत का परचम फिर से लहराने वाली है।

 

शत्रुघ्न सिन्हा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दिग्गज अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। 

 

मनोज तिवारी

भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। अभिनेता और गायक आगे चल रहे हैं। 

 

रवि किशन

लापता लेडीज में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने के बाद, अभिनेता और भाजपा उम्मीदवार रवि किशन गोरखपुर में आगे चल रहे हैं।

 

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह चुनाव में पीछे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

 

देव अधिकारी और हिरन चटर्जी

तृणमूल कांग्रेस के देव अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के हिरन चटर्जी, दोनों बंगाली फिल्म उद्योग के अभिनेता, पश्चिम बंगाल के घाटल निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। देव वर्तमान में आगे चल रहे हैं।

 

लॉकेट चटर्जी और रचना बनर्जी

बंगाली अभिनेता लॉकेट चटर्जी (भारतीय जनता पार्टी) और रचना बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस) हुगली के लिए एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। रचना, जो अपने चुनावी करियर की शुरुआत कर रही हैं, आगे चल रही हैं।

 

जून मालिया

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार और बंगाली अभिनेता जून मालिया, जो मेदिनीपुर से चुनाव लड़ रही हैं, वर्तमान में महत्वपूर्ण अंतर से आगे चल रही हैं।

 

शताब्दी रॉय

बंगाली अभिनेता और तीन बार तृणमूल सांसद रहीं शताब्दी रॉय ने बीरभूम में 11 दावेदारों को हराकर जीत हासिल की।

 

सुरेश गोपी

भाजपा उम्मीदवार और मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी ने कांग्रेस के के मुरलीधरन और सीपीआई उम्मीदवार सुनील कुमार को हराकर केरल के त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव जीता है।

प्रमुख खबरें

वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस के भीतर या कहीं भी कोई अटकलें नहीं: Shivakumar

Jammu and Kashmir Police ने मादक पदार्थ तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी