MCD Elections: बुधवार को आएंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे, मतगणना के लिए बनाए गए हैं 42 केंद्र

By अंकित सिंह | Dec 06, 2022

दिल्ली में 250 वार्डों में हुए नगर निगम चुनाव के नतीजे बुधवार को आएंगे। मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक के एमसीडी चुनाव के मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त भी किए गए हैं। दिल्ली में 4 दिसंबर को चुनाव कराए गए थे। दिल्ली में नगर निगम के 250 सीट है और इस बार 1349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच देखा गया। भाजपा पिछले 15 सालों से सत्ता में है। वहीं, आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस बार एमसीडी में उसके ही पार्षद ज्यादा जीत के आएंगे। हालांकि, कांग्रेस ने भी जबरदस्त टक्कर दी है। ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त दिखाया गया है। दूसरी ओर भाजपा दावा कर रही है कि नतीजे उस के पक्ष में आएंगे। 

Exit poll: MCD चुनाव

दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल को देखे तो 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी के खाते में 149 से लेकर 171 सीटें जा सकती हैं। भाजपा को 69 से 91 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 3 से 7 सीटें और अन्य के खाते में 5 से 9 सीटें जा सकती हैं। ईटीजी चैनल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 146 से 156 सीटें, बीजेपी को 84 से 94, कांग्रेस को 6 से 10 सीटें जबकि अन्य के खाते में 0 से 4 सीटें जा सकती हैं। जन की बात के आंकड़ों को देखें तो आम आदमी पार्टी के खाते में 159 से 175, बीजेपी के खाते में 70 से 92 और कांग्रेस के खाते में 4 से 7 सीटें जा सकती हैं। TV9 के आंकड़ों को देखें तो अन्य के खाते में 3, आम आदमी पार्टी के खाते में 145, बीजेपी के खाते में 94 और कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जाएंगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर