यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में दो प्रतिशत गिरीः फाडा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2019

नयी दिल्ली। मोटर वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने बुधवार को कहा कि अप्रैल 2019 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,42,457 इकाई रही। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के अनुसार अप्रैल 2018 में 2,47,278 यात्री वाहन बिके थे। संगठन के मुताबिक पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,85,470 इकाइयों पर रही। अप्रैल 2018 में यह आंकड़ा 14,09,662 वाहनों का था।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी 16 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। आलोच्य महीने में ऐसे 63,360 वाहन बिके। पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 75,622 वाहन था। वहीं 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ इस साल अप्रैल में 47,183 तिपहिया वाहन बिके।

इसे भी पढ़ें: सिएटल में एक क्रेन के गिरने से 4 लोगों की मौत, 8 घायल

सभी श्रेणियों की बात करें तो वाहनों की बिक्री में कुल आठ प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। अप्रैल में 16,38,470 वाहन बिके जबकि अप्रैल 2018 में यह आंकड़ा 17,86,994 वाहनों का था। 

प्रमुख खबरें

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, पश्चिमी यूपी और पड़ोसी राज्यों के लिए खुलेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का नया द्वार

Sharad Pawar के बाद MK Stalin भी आएंगे PM Modi के साथ! भारत का चुनावी गणित बदलने की तैयारी लगभग पूरी

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम