दोपहिया वाहनों की अच्छी मांग से नवंबर में वाहनों की खुदरा बिक्री 11.21 प्रतिशत बढ़ी: FADA

By Prabhasakshi News Desk | Dec 09, 2024

नयी दिल्ली । देश में दोपहिया वाहनों की अच्छी मांग के बीच विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की खुदरा बिक्री नवंबर में 11.21 प्रतिशत बढ़कर 32,08,719 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 28,85,317 इकाई थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को बयान में कहा, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 15.8 प्रतिशत बढ़कर 26,15,953 इकाई रही, जबकि नवंबर 2023 में यह 22,58,970 इकाई थी। दूसरी ओर, यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री 13.72 प्रतिशत घटकर 3,21,943 इकाई रह गई।

फाडा के अनुसार, वाणिज्यिक वाहन खंड में खुदरा बिक्री नवंबर में 6.08 प्रतिशत घटकर 81,967 इकाई रही जबकि नवंबर 2023 में 87,272 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की बिक्री 4.23 प्रतिशत बढ़कर 1,08,337 इकाई हो गई जो एक साल पहले इसी महीने में 1,03,939 इकाई थी। बयान में कहा गया, खरीफ की अच्छी फसल की संभावना से खाद्य मुद्रास्फीति में कमी आने की संभावना है, जिससे व्यापक वृहद आर्थिक माहौल में सुधार होने की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप आने वाले महीनों में उपभोक्ता भावना को बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, डीलरों की प्रतिक्रिया के अनुसार दिसंबर के तात्कालिक परिदृश्य मिश्रित हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका