कोविड-19 के चलते यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री मई में 59 प्रतिशत घटी: फाडा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

नयी दिल्ली। ऑटोमोबाइल डीलरों की संस्था फाडा ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते पैदा हुए व्यवधान के कारण यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री अप्रैल 2021 की तुलना में मई 2021 में 59 प्रतिशत घटकर 85,733 इकाई रह गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने 1,497 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में 1,294 से वाहन पंजीकरण के आंकड़े जमा कर ये रिपोर्ट तैयार की। इस साल अप्रैल में यात्री वाहनों की 2,08,883 इकाई बिकी थीं।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल