शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 2.89 करोड़ रुपये की ठगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

 उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश पर 30 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 2.89 करोड़ की ठगी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि सेक्टर-36 में रहने वाले सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामकृष्ण शिवपुरी ने पुलिस से शिकायत की है कि एक अप्रैल को उन्हें व्हाट्सऐप पर एक संदेश आया, इसके बाद कॉल आई।

कॉलर ने अपना नाम कीर्ति सर्राफ बताया और खुद को कोलकाता स्थित एबोट वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी की फंड मैनेजर बताया। कीर्ति ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर को बताया कि उनकी कंपनी शेयर बाजार में निवेश करने वालों को 24 घंटे में 25 से 30 प्रतिशत तक का मुनाफा दिलाती है।

इसके बाद दो दिन तक अपनी कथित कंपनी के बारे में बताया और एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया। इसके बाद जालसाजों ने उनसे 21 से अधिक बार में कुल 2.89 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। जब रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उन्हें कई कर जमा करने के लिए कहा गया। शुरुआत में कुछ रकम दी गयी लेकिन जब मांग लगातार बढ़ने लगी तब पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ।

प्रमुख खबरें

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं