कुछ रूसी सैनिकों की वापसी के पीछे है कोई रणनीति : अमेरिकी रक्षा विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2022

वाशिंगटन| अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कीव के आसपास के इलाके में तैनात कुछ रूसी सैनिक उत्तर की ओर या बेलारूस की तरफ जाते हुए दिखे हैं।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका इसे रूसी सेना की मौजूदगी में कमी के तौर पर नहीं देखता, बल्कि रूस अपने सैनिकों को नए सिरे से अन्य स्थानों पर तैनाती की रणनीति अपना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं पता कि ये सैनिक कहां जा रहे हैं।’’ हालांकि, किर्बी ने कहा कि रूस ने डोनबास क्षेत्र को प्राथमिकता देने की बात कही है।

किर्बी ने यह भी कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और थल सेना प्रमुख मार्क मिली अपने रूसी समकक्षों से बात करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे बातचीत के लिए इच्छुक नहीं हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

Horoscope 05 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन