राहु-केतु की उल्टी चाल इन 4 राशियों को मालामाल कर देगी, 9 महीने तक किस्मत के दरवाजे खुले रहेंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 17, 2024

मायावी ग्रह राहु-केतु हमेशा उल्टी चाल में ही गोचर करते रहते हैं। राहु-केतु की शुभ दृष्टि से व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। ये दोनों ग्रह जब किसी जातक की कुड़ली में होते हैं तकलीफों का कारण  बन जाते हैं। वहीं, इनके शुभ होने पर सुख-संपदा में वृद्धि, कारोबार में तरक्की और जीवन में खुशियां रहती हैं। ज्योतिष के अनुसार, राहु-केतु अगले 9 महीने तक राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। वहीं, इन दोनों ग्रहों की चाल 2025 तक कुछ राशियों के वरदान साबित होगी। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु और केतु का गोचर लाभदायक होगा। पारिवारिक समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी। नौकरी के मामले में कलीग्स का सपोर्ट मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों छात्रों को शुभ समाचार प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को करियर में कई मौके प्राप्त होंगे, जो आपके ग्रोथ में मदद करेंगे। व्यवसाय में  लोगों को आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं, संतान पक्ष भी मजबूत रहने वाला है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए राहु केतु का यह गोचर फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक रुप से मजबूत रहेंगे। जीवन की तमाम मुश्किलें दूर होंगी और जीवनसाथी का साथ आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय करने वाले को धन के मामले में कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए राहु-केतु का गोचर शुभ साबित होगा। आपके जीवन में चल रही सभी  समस्याएं दूर हो जाएंगी। जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो काफी पॉजिटिव रहने वाले हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

प्रमुख खबरें

मेरा थोड़ा लंबा खिंच गया है... टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने फैंस से किया बड़ा वादा

NABARD Recruitment 2025: लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी! बिना परीक्षा के होगा चयन, जल्द करें आवेदन

Hijab controversy: मायावती ने तोड़ी चुप्पी, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नीतीश कुमार को दी यह सलाह

भूलकर भी रात को इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, कहीं आप डायबिटीज के शिकार तो नहीं!