करारी शिकस्त के बाद तेजस्वी की वापसी, ''गायब'' होने के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

By अंकित सिंह | Jun 29, 2019

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद RJD के युवा नेता और बिहार में महागठंधन की कमान संभालने वाले तेजस्वी यादव ने आज अपनी चुप्पी तोड़ी है। पिछले कई दिनों से सक्रिय राजनीति से दूर रहे तेजस्वी लगातार अपने विरोधियों के निशाने पर रहे। बिहार में चमकी बुखार के कहर के बावजूद तेजस्वी सार्वजनिक तौर पर बाहर नहीं आए। आज उन्होंने ट्वीट कर इसका जवाब दिया है। उन्होंने लिखा पिछले कुछ हफ्तों से मैं अपने चोट के इलाज में व्यस्त था। हालांकि, मैं राजनीतिक विरोधियों के साथ-साथ मसालेदार कहानियों को पकाने वाले मीडिया के एक वर्ग को देखकर मजा ले रहा हूं।

उन्होंने आगे कहा कि चमकी बुखार के कारण सैकड़ों गरीब बच्चों की असामयिक मौत हो गई। इस दुखद क्षण में पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं से बिना किसी फोटोबाजी किए पीड़ित परिवारों के घर जाने को कहा गया। इसके अलावा सांसदों से इस मामले को संसद में उठाने को कहा गया. मेरे प्रिय बिहार! मैं यही हूं।'

प्रमुख खबरें

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना

विवादों के बीच बड़ा बदलाव: Ben Stokes बाहर, Jofra Archer की वापसी, Joe Root बने England के नए कप्तान।