Revanth Reddy का आरोप: Narendra Modi सरकार के कार्यकाल में 151 लाख करोड़ कर्ज बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को देश पर बढ़ते कर्ज को लेकर केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद 12 वर्षों में देश पर 151 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ाया है। रेड्डी ने अंतरराष्ट्रीय अध्ययन/अनुभव कार्यक्रम के तहत फिनलैंड और जर्मनी का दौरा कर लौटे सरकारी शिक्षकों को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश पर कुल कर्ज अब 201 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा, आजादी से लेकर वर्ष 2014 तक सभी प्रधानमंत्रियों ने मिलकर 51 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जबकि वर्तमान प्रधानमंत्री के कार्यकाल में 2014 से 2026 के बीच 12 वर्षों में 151 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ा है।

रेड्डी ने शिक्षकों और उनके संगठनों से अपील की कि वे शिक्षा क्षेत्र में पांच साल में बदलाव लाने का संकल्प लें और कहा कि वह 2034 तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। रेड्डी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए बेहतरीन योगदान दिया, लेकिन फिर भी उनकी आलोचना की जाती है। उन्होंने कहा कि जहाँ छोटी-मोटी घटनाओं को बड़ी जीत के तौर पर पेश किया जाता है, वहीं पिछली कांग्रेस सरकारों के दौरान चीन और पाकिस्तान को युद्ध में हराया गया था और पाकिस्तान के बंटवारे से बांग्लादेश बना था।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं