राहुल की यात्रा में शामिल हुए रेवंत रेड्डी, कभी बिहार के DNA पर उठाया था सवाल, PK और BJP के निशाने पर आई कांग्रेस

By अंकित सिंह | Aug 26, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए और देश में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की लड़ाई का समर्थन किया। हालांकि, रेवंत रेड्डी के बिहार पहुंचने पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा और प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी बिहार के दौरे पर हैं, प्रियंका गांधी भी यहां हैं। वे सभी तेजस्वी यादव का समर्थन करने आए हैं। वे क्या कर रहे हैं? 

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उन्होंने कहा था कि मज़दूरी बिहार के लोगों के डीएनए में है। अगर रेवंत रेड्डी बिहार के किसी भी गाँव में जाते हैं, तो लोग उन्हें लाठी लेकर दौड़ाएँगे...राहुल गांधी उन्हें अपने मंच पर बुलाते हैं, यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है कि वह ऐसे व्यक्ति को मंच पर बुला रहे हैं जो बिहार के लोगों को गालियाँ देता है। रेड्डी ने कथित तौर पर संवाददाताओं से कहा था कि उनके पूर्ववर्ती, तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री, के चंद्रशेखर राव (केसीआर) में बिहार डीएनए है, जिससे संकेत मिलता है कि वह दक्षिणी राज्य के लिए केसीआर से बेहतर विकल्प थे।

इसे भी पढ़ें: Hyderabad Janmashtami Tragedy | हैदराबाद में निकल रही थी जन्माष्टमी रथ यात्रा, अचानक गिरी बिजली की तार, 5 भक्तों की दर्दनाक मौत

रेड्डी ने कथित तौर पर कहा था कि मेरा डीएनए तेलंगाना है। केसीआर का डीएनए बिहार है। वह बिहार से ताल्लुक रखते हैं। केसीआर की जाति कुर्मी है। वे बिहार से विजयनगरम और फिर वहाँ से तेलंगाना चले गए। तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। 

प्रमुख खबरें

ईरान ने बढ़ाया Diplomacy का हाथ, Trump बोले- Military Action का विकल्प अभी भी खुला

GST Council की 57वीं बैठक 12 सितंबर को New Delhi में, पंजीकरण नियमों पर होगी चर्चा

Temasek ने Air India में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया बचाव, बताया दीर्घकालिक कदम

National Sports Day पर Mansukh Mandaviya ने युवाओं से प्रतिदिन 1 घंटा खेलने की अपील की