रेवंत रेड्डी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात कर आंध्र की नदी-जोड़ो परियोजना का विरोध करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात करेंगे और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश द्वारा प्रस्तावित पोलावरम (गोदावरी)-बनकाचेरला नदी जोड़ो परियोजना पर राज्य की आपत्तियों से उन्हें अवगत कराएंगे।

पोलावरम-बनकाचेरला परियोजना का उद्देश्य गोदावरी नदी के अधिशेष जल को आंध्र प्रदेश के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाना है। तेलंगाना का तर्क है कि यह कदम उसके जल अधिकारों के लिए हानिकारक है।

राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ रेड्डी ने बुधवार को सभी दलों के सांसदों के साथ बैठक की ताकि परियोजना का विरोध करने के लिए राज्य की रणनीति को अंतिम रूप देने पर विचार एकत्र किए जा सकें।

रेवंत रेड्डी ने बाद में पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार राजनीतिक और कानूनी तरीकों से परियोजना को चुनौती देने के लिए ‘साम, दाम, भेद, दंड’ के पारंपरिक दृष्टिकोण को अपनाने के पहले चरण में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नायडू ने इस परियोजना का प्रस्ताव रखा था तब राज्य सरकार ने गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्ड (जीआरएमबी) और केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल से तुरंत शिकायत की थी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका