Ismail Haniyeh और Hassan Nasrallah की मौत का बदला, इजरायल पर मिसाइल दाग बोला ईरान- सैन्य कार्रवाई की तो...

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2024

इजरायल पर 100 से भी अधिक मिसाइलें दागकर ईरान सीधी जंग में उतर गया है। इसस अटैक के बाद मीडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने के आसार हैं। अभी तक ईरान इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा था कि वो ल़ड़ने के लिए तैयार है। हिजबुल्लाह, हमास और बाकी संगठनों के माध्यम से इजरायल पर निशाना साध रहा था। लेकिन ईरान ने न केवल इजराययल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी बल्कि ये साफ किया कि उसका अटैक हानिया और नसरल्लाह की मौत का बदला है। इस हमले के बाद ईरान की तरफ से बयान भी सामने आया है। बयान में चेतावनी दी गई कि यदि इजराइल इस अभियान का सैन्य तरीके से जवाब देता है, तो उसे और भी कठोर जवाब का सामना करना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: Iran में अब कुछ बड़ा करने वाला है इजरायल! लेबनान के पैजर अटैक के बाद iPhone ब्लास्ट का मंडराता खतरा

तेल अवीव में हमले के बाद सायरन बजने लगे और तेल अवीव तथा यरुशलम के निकट विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।  इजरायल की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। आईडीएफ ने अपने नागरिकों को कहा है कि जो जहां कहीं भी हैं वो बंकर में चले जाएं। इजरायल के आयरन डोम को भी एक्टिवेट कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

ओडिशा के नए राज्यपाल Braj Mohan Ram के कथित बयान पर BJD और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

IDBI Bank हिस्सेदारी बिक्री पर Nirmala Sitharaman का Akhilesh Yadav पर पलटवार, संप्रग दौर की दिलाई याद

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी