अतीक अहमद की मौत का बदला, बंगाल के बीरभूम में फांसी पर लटका मिला साधु, बीजेपी ने लगाया बड़ा आरोप

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2023

बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने के लिए बीरभूम जिले में मृत पाए गए एक साधु की हत्या कर दी गई। बीरभूम के पुरंदरपुर में काली मंदिर के पास एक अघोरी साधु भुवन बाबा का शव रविवार को एक पेड़ से गले में लटका मिला। अधिकारी ने कहा कि डॉन अतीक अहमद की मौत का बदला लेने के लिए सनातन साधु को मार डाला गया और फांसी पर लटका दिया गया। तृणमूल कांग्रेस द्वारा 'फांसी बंगाल' नामक प्रथा का पालन किया जाता है। वे लोगों को मारते हैं और फांसी पर लटका देते हैं और साधु के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

इसे भी पढ़ें: ईद के मौके पर Mamata Banerjee ने दिया बड़ा बयान, कहा- देश को बांटने की हो रही कोशिश

उन्होंने घटना की उचित जांच का आह्वान किया और कहा कि मृतक के पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी की जानी चाहिए और एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया जाना चाहिए। कालियागंज किशोरी हत्या पर बोलते हुए सुवेंदु ने कहा, “इस घटना ने बंगाल की मर्यादा को लांघ दिया है। राज्य की प्रतिष्ठा पर सवाल है। हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं। मैंने परिवार से बात की। वे बच्ची का अंतिम संस्कार कर कोलकाता आएंगे। उन्हें हर कीमत पर कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

प्रमुख खबरें

जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर

Gayatri Jayanti 2026: सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, जानें कैसे यह दिव्य मंत्र बदल सकता है जीवन