जम्मू कश्मीर के सांबा में रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व अधिकारी गिरफ्तार, 35 लाख रुपये जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

जम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सांबा जिले में एक राजस्व अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसके निजी वाहन से 35 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, एक गोपनीय सत्यापन किया गया, जिसमें पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई और तदनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

एसीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को एसीबी टीम ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि उसके कब्जे से रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई और उसके निजी वाहन की तलाशी में 35 लाख रुपये से अधिक नकदी जब्त की गई।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में