स्क्रीन पर चलती रही फिल्म आंखों से गिरते रहे आंसू, कुछ ऐसा था 'दिल बेचारा' देखते हुए हाल

By रेनू तिवारी | Jul 25, 2020

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 40 दिन बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा हॉटस्टार डिज्नी पर रिलीज हुई। इस फिल्म के ट्रेलर ने तो पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ कर दुनिया का सबसे पहले सबसे ज्यादा लाइक किया जानें वाला ट्रेलर बन गया था अब फिल्म को फैंस ने सुपरहिट केलव 2 घंटे के अंदर ही बना दिया। सुशांत की आखिरी फिल्म को लोगों ने रिलीज होते ही एक समय पर अपने अपने घरों में साथ देखा। सुशांत के फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुशांत के फैंस फिल्म दिल बेचारा देखकर काफी इमोशनल हो गये। एक यूजर ने लिखा की सुशांत ये क्या कर गये तुम, ऐसे भी कोई जाता है क्या? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आंखों के सामने स्क्रीन पर चलती रही फिल्म और उसे देखते देखते बस आखों से आंसू गिरते रहे। 

यहां देखें दिल बेचारा का पब्लिक रिव्यू-

 

इसे सुशांत की आखिरी फिल्म समझ कर भी अगर न देखा जाए तो भी फिल्म में कोई कमी नहीं है। फिल्म दिल बेचारा की कहानी, कास्ट की एक्टिंग, डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले सब कुछ परफेक्ट है। सबसे खास सुशांत सिंह रातपूत थे। उन्होंने अपनी उम्दा एक्टिंग से मैनी के किरदार में जान डालकर दर्शकों के आंसू निकाल दिए। 

प्रमुख खबरें

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

पानी की कमियां और गुस्ताखियां (व्यंग्य)

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं