By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अंतिम वर्ष की एक छात्रा की शनिवार को मालदा के एक अस्पताल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतका के परिवार ने उसके प्रेमी उज्जवल सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा है कि उसने छात्रा को जहर दिया और फिर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने कहा, युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।