रिया चक्रवर्ती- महेश भट्ट के हमदर्द बनें बिग बॉस 13 के ये कंटेस्टेंट, कहा- बेचारी को क्या-क्या सहना पड़ रहा

By रेनू तिवारी | Jul 30, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ने पूरी तरह से नया मोड़ ले लिया है। 45 दिन से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे बॉलीवुड के नेपोटिज्म और मूवी माफिया को दोषी माना जा रहा था और लगातार लंबी-लंबी बहस हो रही थी वही सुशांत के परिवार ने सुशांत की मौत का जिम्मेदार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को माना है और रिया के खिलाफ बिहार के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है। रिया पर परिवार ने आर्थिक रूप से पैसे हड़पने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया ।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच CBI को ट्रांसफर करने की याचिका SC में खारिज

 आपको बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों को लेकर अभिनेता के पिता द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी पर बिहार पुलिस की जांच पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में 25 जुलाई को रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें इन लोगों पर अभिनेता को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है। रिया ने प्राथमिकी को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने की भी मांग की है। इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ दर्ज ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ के प्रकरण की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम बुधवार को मुंबई पहुंची।

पटना जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि सुशांत की दोस्त रिया और छह अन्य के खिलाफ 74 वर्षीय सिंह की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। चौंतीस वर्षीय सुशांत का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में 14 जून को उनके अपार्टमेन्ट की छत से लटका मिला था।  

प्रमुख खबरें

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट