सुशांत सिंह डेथ केस : FIR दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने पहली बार दिया अपना रिएक्शन, जारी किया अपना वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

एक्टर सुशांत सिंह डेथ केस की गुत्थी उलझती ही जा रही है। आए दिन नई - नई बातें सामने निकल कर आ रही हैं जिससे केस और ज़्यादा पेचीदा होता जा रहा है। आपको बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में कथित रुप से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुशांत की मौत के बाद से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है और बी-टाउन के कई सिलेब्रिटीज़ पर आरोप भी लगाए गए हैं। सुशांत की मौत के बाद से ही पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के सिंह ने  बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 


सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर लगाए ये मुख्य आरोप 

 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। एफआईआर में रिया के परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य छह लोगों के नाम भी हैं। सुशांत के पिता ने रिया पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं :  


1। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत को परिवार से दूर किया और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया। 


2। रिया पर यह आरोप भी लगाया गया है कि सुशांत को रिया से मिलने के बाद ही यह पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है, उससे पहले तक वह बिल्कुल ठीक थे। 


3। एफआईआर में यह भी बताया गया है कि रिया ने 22 मार्च को लॉकडाउन से पहले ही सुशांत के बॉडीगार्ड को नौकरी से निकाल दिया था। 


4।  सुशांत के पिता ने दावा किया है कि रिया ने पेशेवर लाभ उठाने के लिए सुशांत और उनके स्टारडम का इस्तेमाल किया।


5। सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि उन्होंने सुशांत के पैसे का इस्तेमाल किया और उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके उनका आर्थिक शोषण किया।


6।  उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि उन्होंने सुशांत को मानसिक बीमारी की दवाइयों का ओवरडोज दे दिया था और 2019 में यह अफवाह फैला दी थी कि उन्हें डेंगू हो गया है। 


7।  सुशांत के पिता ने एफआईआर में लिखा कि रिया सुशांत को ब्लैकमेल करती थी कि वह सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट मीडिया में दिखा कर उनकी इमेज खराब कर देगी।


8 । एफआईआर में यह आरोप लगाया गया कि रिया ने सुशांत का सिम कार्ड भी बदल दिया था, जिससे वह अपने परिवार को संपर्क नहीं कर सके। 

 

9 । सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये अंजान लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए थे। 


10 । सुशांत के पिता ने यह भी दावा किया कि उनके बेटे को गलत दवाइयां लेने के लिए मजबूर किया गया था। 

 

रिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दिया अपना रिएक्शन 

सुशांत के पिता द्वारा एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करने बाद कल पहली बार रिया ने एक वीडियो के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। रिया का कहना है कि उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है और उनके साथ इंसाफ होगा। वीडियो में रिया ने कहा है कि उन्हें भगवान और ज्यूडिशरी पर भरोसा है। वे  मानती हैं कि उनके साथ इंसाफ होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया में उनके  खिलाफ बहुत भयंकर बाते हो रही हैं लेकिन वे वकील की सलाह के चलते इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं कर रही हैं। वीडियो के अंत में रिया ने कहा, "सत्यमेव जयते! सच सामने आएगा।"


सुशांत के पिता के।के सिंह की FIR के बाद पटना से चार पुलिस ऑफिर्स की टीम मुंबई पहुंची है और इस मामले में काफी तेज़ी से कार्रवाई कर रही है। पुलिस को जिन लोगों पर शक है या इस मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India AI Impact Expo 2026 | भारत का AI मूमेंट! पीएम मोदी मेगा समिट में करेंगे दुनिया के टेक दिग्गजों की मेजबानी

Tamil Nadu Horrific Accident | दोपहिया वाहन और पर्यटक बस की टक्कर, पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

Election Commission का बड़ा एक्शन! West Bengal के 7 अधिकारी निलंबित, गंभीर कदाचार के लगे आरोप

Karnataka मंत्री Priyank Kharge का RSS पर बड़ा हमला! धन शोधन और आय के स्रोत पर उठाए गंभीर सवाल