रिया चक्रवर्ती पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, पटना से मुंबई केस ट्रांसफर करने की याचिका दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2020

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया कि उनके खिलाफ पटना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित की जाए जहां अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले की जांच चल रही है। राजपूत के पिता के के सिंह द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती और छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने शीर्ष अदालत में यह याचिका दायर की है। प्राथमिकी में सुशांत के पिता ने अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का इन लोगों पर आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी