आखिर क्यों ऋचा चड्ढा और अली फजल ने पोस्टपोन की अपनी शादी की तारीख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

मुम्बई।अदाकारा ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण अब शादी साल के अंत में करने का निर्णय किया है।ऋचा और अली की शादी अप्रैल में होने वाली थी।

इसे भी पढ़ें: बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए रजनीकांत ने बताया असल जिंदगी का रोमांच

ऐसा कहा जा रहा था कि इस विवाह में शामिल होने के लिए अमेरिका और यूरोप से लोग आने वाले थे। अभिनेताओं के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अली और ऋचा चड्ढा ने शादी को 2020 अंत तक स्थगित करने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वे सभी के स्वस्थ और सुरक्षित होने की कामना करते हैं और किसी भी कीमत पर यह नहीं चाहते कि उनके दोस्त, परिवार और शुभचिंतक किसी भी तरह इससे प्रभावित हों।’’ गौरतलब है कि देश में अभी तक कोरोना वायरस के 169 मामले सामने आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा