फिल्म शकीला में ऋचा चड्ढा का अब तक का सबसे बोल्ड सीन, टीजर देख फैंस हुए हैरान

By रेनू तिवारी | Dec 09, 2020

प्रेस विज्ञप्ति। शकीला फिल्म पीआर टीम द्वारा प्रसारित- बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शकीला' का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। जिस तरह बड़े बैनर के तले विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर बनीं थी जिसमें एक्ट्रेस सिल्क की कहानी को दिखाया गया था। उसी तर्ज पर अब बड़ी स्क्रीन पर एक्ट्रेस शकीला की कहानी को दुनिया को दिखाने का प्रयास किया गया है। मल्टी-लिंगुअल प्रोजेक्ट इस क्रिसमस को स्क्रीन पर आने के लिए बिल्कुल तैयार है। आकर्षण और ग्लैमर से भरपूर, ऋचा 90 के दशक में राज करने वाले साउथ सायरन को परफेक्ट श्रदांजलि दे रही हैं। शकीला को एक तरह की ताकत माना जाता थी और उसका व्यक्तित्व उसकी कामुक छवि से परे था। वह एक ऐसे समय में शक्ति और स्पंद की शख्सियत थीं, जब अभिनेत्रियों को सुपरस्टार द्वारा आर्म कैंडी के रूप में देखा जाता था।

इसे भी पढ़ें: मीका सिंह ने दी कंगना रनौत को नसीहत, कहा- बयानबाजी छोड़कर कुछ अच्छा काम करें  

निर्दर्शक इंद्रजीत लंकेश हमसे कहते हैं, '' जब शकीला अपने प्राइम में थीं तब एक और सुपरस्टार के लिए कोई जगह नहीं थी। उन्हें लगातार खतरा महसूस हो रहा था। यह एक महिला की उद्योग में आने और हावी होने की एक शक्ति की कहानी है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक पूरे उत्साह के साथ इसका आनंद लेगी।“

ऋचा कहती है, "मुझे खुशी है कि फिल्म रिलीज़ हो रही है। उम्मीद है कि यह लोगों के जीवन में कुछ हँसी और मनोरंजन लाएगी और यह निराशाजनक वर्ष एक खुशहाल नोट पर समाप्त होगा। शकीला की कहानी सभी कहानियों से विपरीत है और यह विश्वव्यापी है। दक्षिण में वह बहुत अच्छी तरह से जानी जाती है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वहां इस फिल्म को लोग किस तरह से लेते है। उसने कई वर्षों तक ऊँचाई पर शासन किया, संकट के समय में सिनेमा हॉल को स्थिर व्यवसाय प्रदान किया। पंकज जी के साथ पुनर्मिलन करना भी बहुत अच्छा था। "

फिल्म को प्रस्तुत और निर्मित किया किया है सैमीस मैजिक सिनेमा मोशन पिक्चर प्रोडक्शन और इसे यूएफओ द्वारा वितरित किया गया है। यह एक क्रिसमस रिलीज के लिए तैयार है।

शकीला पीआर टीम 

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी