अमेरिका के पूर्व शीर्ष राजनयिक रिचर्ड वर्मा ने कहा, भारत 2030 तक शायद सभी क्षेत्रों की अगुवाई करे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व शीर्ष राजनयिक रिचर्ड वर्मा का कहना है कि 2030 तक भारत शायद सभी क्षेत्रों में अगुवाई करेगा और विश्व के दो बड़े लोकतंत्र एकसाथ मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं। वर्मा ने सोमवार को कहा, ‘‘ अगर में 2030 की बात करूं तो मैं उदाहरण के लिए, भारत को विश्व के लगभग सभी क्षेत्रों की अगुवाई करते हुए देखता हूं..सबसे अधिक आबादी वाला देश, सबसे अधिक स्नातक लोग, बड़ी संख्या में मध्यम-वर्ग, बड़ी संख्या में मोबाइल फोन तथा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग, तीसरी सबसे बड़ी सेना और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ, 25 साल से कम उम्र के 60 करोड़ लोगों के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सभी मिलकर रहेंगे। ’’

इसे भी पढ़ें: J&K के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लोगों के लिए कुछ करने का समय आ गया है...आज यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन यह हमारे लिए यहां अमेरिका में काफी रोचक है और आप सभी के लिए भारत में भी..खासकर जब आप अपनी पढ़ाई और फिर अपने करियर की शुरुआत करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वैश्विक महामारी या आतंकवाद से निपटना हो या उन सभी नए नवाचारों और समाधानों को बाजार में लाना, जो लोगों के जीवन को आसान, सुरक्षित, अधिक समृद्ध, अधिक समावेशी और अधिक सुरक्षित बना देंगे। हम यह कर सकते हैं। हमने अभी वह लक्ष्य हासिल नहीं किया है लेकिन हम वह जरूर हासिल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन