समस्याओं से निजात पाने के लिए हाथरस के ‘भोले बाबा’ जैसे व्यक्तियों के पाखंड से गुमराह न हों:मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2024

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने गरीबों, दलितों और पीड़ितों को शनिवार को सलाह दी कि वे गरीबी और अन्य सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हाथरस के ‘भोले बाबा’ जैसे व्यक्तियों के पाखंड से गुमराह न हों।

बसपा प्रमुख ने शनिवार को एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, देश में गरीबों, दलितों व पीड़ितों आदि को अपनी गरीबी और अन्य सभी दुःखों को दूर करने के लिए हाथरस के ‘भोले बाबा’ जैसे बाबाओं के अंधविश्वास व पाखंड के बहकावे में आकर अपने दुःख व पीड़ा को और नहीं बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कहा, इन लोगों को डा. भीमराव आम्बेडकर के बताये रास्तों पर चलना होगा और सत्ता अपने हाथों में लेकर अपनी तकदीर खुद बदलनी होगी। अर्थात उन्हें अपनी पार्टी बसपा से जुड़ना होगा, तभी वे हाथरस जैसे कांड से बच सकते हैं।

इस घटना में 121 लोगों की मौत हुई है जो अति-चिंताजनक है।’’ मंगलवार को हाथरस में ‘भोले बाबा’ के सत्संग में भगदड़ मचने से कुल 121 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

प्रमुख खबरें

Salt Health Risks: खाने में ज्यादा Sodium बढ़ा सकता है High BP और Heart Attack का खतरा

भारत संग व्यापार बढ़ाने को SICCI का प्लान, तमिलनाडु से होगी ट्रेड मिशन की शुरुआत

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!