भाजपा ने CBI छापों पर कांग्रेस के विरोध को हास्यास्पद और निरर्थक बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

बेंगलुरु। कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई द्वारा सोमवार को कई स्थानों पर तलाशी लिए जाने पर कांग्रेस के विरोध को भाजपा ने “हास्यास्पद और निरर्थक” बताया है। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता कैप्टन गणेश कार्णिक ने कहा कि सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग जैसे संस्थान, जांच करने और अपराधियों को कानून के तहत सजा दिलाने के मामले में स्वायत्त होते हैं। उन्होंने कहा, “वे हमेशा अपना काम करते हैं। वर्तमान में की गई छापेमारी, ईडी द्वारा 2017 से की जा रही जांच का हिस्सा है।” कैप्टन कार्णिक ने कहा कि भाजपा इन संस्थानों की स्वायत्तता का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि “(कांग्रेस द्वारा) किया जा रहा विरोध राजनीति से प्रेरित है और यह हास्यास्पद तथा निरर्थक है।” 

इसे भी पढ़ें: शिवकुमार के खिलाफ CBI की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का कदम, भाजपा जांच एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग: कांग्रेस 

कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि मोदी और येदियुरप्पा द्वारा डराने धमकाने का यह कपटी खेल उनकी कठपुतली सीबीआई द्वारा खेला जा रहा है और हम इससे डरने वाले नहीं हैं। सीबीआई को येदियुरप्पा सरकार में भ्रष्टाचार की परतें उधेड़नी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज