इंग्लैंड की एशेज हार के लिये ‘द हंड्रेड्र’ को दोषी ठहराना हास्यास्पद : इयोन मोर्गन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

बारबाडोस। सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन को लगता है कि हाल में एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की हार के लिये ‘द हंड्रेड’ को जिम्मेदार ठहराना ‘हास्यास्पद’ है और उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा ही ‘प्राथमिकता रही है’। इंग्लैंड की टेस्ट टीम को एशेज श्रृंखला में पिछले हफ्ते आस्ट्रेलिया से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। मेजबानों ने उन्हें चारों मैचों में पूरी तरह से पस्त किया जबकि जो रूट की अगुआई वाली टीम केवल चौथे टेस्ट में ही ड्रा खेल सकी। मोर्गन की यह टिप्पणी टेस्ट कप्तान रूट के एशेज हार के बाद ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) को उनकी टीम को ‘प्राथमिकता’ देने के अनुरोध के बाद आयी है जिससे उनका मतलब है कि 2015 के बाद सीमित ओवर के क्रिकेट पर ज्यादा ही ध्यान दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ जेल के कैदी के पेट का एक्सरे देखकर हैरान हुए डॉक्टर, शरीर के अंदर मिला मोबाइल फोन

रूट ने घरेलू ढांचे में ‘द हंड्रेड’ (ईसीबी की 100 गेंद के क्रिकेट टूर्नामेंट की पेशेवर फ्रेंचाइजी) के समय में बदलाव और लाल गेंद के अधिक मैचों के आयोजन के लिये कहा है। मोर्गन ने कहा, ‘‘ ‘द हंड्रेड’ पर उंगली उठाना हास्यास्पद है। ‘द हंड्रेड’ को अविश्वसनीय सफलता मिली है।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!