अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बीच आई दरार? पोल नंबर्स में गिरावट के बाद कमला हैरिस ने बाइडेन से बनाई दूरी

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2021

अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की जोड़ी वहां बहुत पसंद की जाती है। ये जोड़ी अक्सर साथ देखी भी जाती है। लेकिन अब जो बाइडेन और कमला हैरिस साथ नजर नहीं आते हैं। अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने के बाद शुरुआती दिनों में कमला हैरिस ज्यादातर जो बाइडेन के साथ ही नजर आती थीं। लेकिन अब वो मुश्किल से ही किसी कार्यक्रम में बाइडेन के साथ स्टेज शेयर करती हैं। इस वजह से अमेरिका के राजनीतिक गलियारे में ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि गिरते पोल नंबर्स के बीच क्या कमला हैरिस जो बाइडेन से दूरी बना रही हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच दरार आ चुकी है। 

क्या कहते हैं आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी में दोनों 20 बार एक साथ नजर आए थे। इसके बाद फरवरी में 38 बार दोनों एकसाथ देखा गया। अगस्त में सिर्फ 16 बार दोनों एक मंच पर दिखे और यह आंकड़ा सितंबर में घटकर आधा रह गया। अक्टूबर में अभी तक सिर्फ एक बार बाइडन और हैरिस प्रेस के सामने नजर आए और छह बार डेली ब्रीफिंग और लंच जैसे अवसरों पर एक-दूसरे से मिले।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की एक पेशेवर फुटबॉल टीम को चाइना वायरस बोलना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

व्हाइट हाउस ने अटकलों को किया खारिज

हालांकि व्हाइट हाउस ने इन अटकलों को खारिज किया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच मुलाकात साप्ताहिक लंच पर होती है। इस दौरान राष्ट्रपति की तरफ से उन्हें दिए गए सभी कामों में मदद की जाती है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता इस महीने की शुरुआत में वाइट हाउस ब्रीफिंग में कहा था कि कमला हैरिस बिडेन की पार्टनर हैं। वह उनकी पहली और आखिरी सहयोगी हैं और दोनों एक साथ काम करना जारी रखेंगे। लेकिन आंकड़े दोनों के बीच दूरियों की ओर इशारा करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी