Israel को लेकर NDA में दरार! विपक्ष के साथ खड़ी हुई नीतीश कुमार की पार्टी, कहा- भारत रोके हथियारों की सप्लाई

By अंकित सिंह | Aug 27, 2024

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में भारत शांति और संघर्ष विराम का पक्षधर है। इस मुद्दे पर बात करते हुए त्यागी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारत सरकार ने फिलिस्तीन की मदद के लिए चिकित्सा और खाद्य आपूर्ति भेजी है और भारत सरकार युद्ध समाप्त करने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वहां युद्ध ख़त्म करने के पक्ष में है। पिछले कुछ दिनों में भारत सरकार ने फिलिस्तीन की मदद के लिए मेडिकल और खाद्य सामग्री भेजी है। हमास हिजबुल्लाह अलग है और फिलिस्तीन एक अलग राष्ट्र है जिसका महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी समर्थन किया है।

इसे भी पढ़ें: Gaza में इजराइली सेना के करीब आने पर एक अस्पताल को खाली कराया जा रहा

केसी त्यागी ने रविवार को विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर केंद्र से गाजा पर तेल अवीव के युद्ध के बीच इजरायल को हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति रोकने का आग्रह किया। जनता दल (यूनाइटेड) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सहयोगियों में से एक है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का हिस्सा है। इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने घोषणा की थी कि इज़राइल ने युद्धविराम वार्ता में अंतराल को पाटने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और हमास से बाद में होने वाली आगे की वार्ता से पहले इसे स्वीकार करने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की