'जिस शाख पर बैठे हो...', Brij Bhushan Singh का cryptic post, Yogi Cabinet में बेटे को जगह नहीं मिलने से नाराज?

By अंकित सिंह | May 10, 2026

उत्तर प्रदेश में आज कैबिनेट का विस्तार होना है। इसको लेकर लखनऊ में तैयारी भी चल रही है। कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले नेताओं को फोन भी जा चुके हैं। इन सबके बीच खबर यह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह नाराज चल रहे हैं। माना जा रहा था कि इस कैबिनेट विस्तार में बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन अब तक जो खबरें आई है उसके मुताबिक के बृजभूषण शरण सिंह के बेटे का नाम मंत्री पद के शपथ लेने वाले नेताओं में नहीं है। इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है ।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लखनऊ स्थित ‘जन भवन’ में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के बाद राज्य में मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावना तेज हो गई हैं। ‘जन भवन’ की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें श्री लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक “भारतीय ज्ञान परंपरा अवधारणा” भेंट की। राज्य में लंबे समय से मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं और माना जा रहा है कि इस पर जल्द निर्णय हो सकता है। सूत्रों ने योगी आदित्यनाथ सरकार का विस्तार रविवार को निर्धारित होने की पुष्टि की और नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर तीन बजे जन भवन में हो सकता है। प

इसे भी पढ़ें: RSS Role in Bengal Election | बंगाल में 'कमल' खिलने के पीछे RSS की मौन साधना: 2 लाख बैठकें और 'निर्भीक मतदान' का वह अभियान जिसने पलट दी बाजी

पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश सरकार में भी विस्तार संभव है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं जबकि वर्तमान में कुछ मंत्री पद रिक्त बताए जा रहे हैं। अगले वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिपरिषद विस्तार को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विस्तार रविवार को हो सकता है हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के लिए पूछे जाने पर, एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने की पुष्टि की।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान