Same-Sex Marriage: सरकार किसी के अधिकारों के खिलाफ नहीं, समलैंगिक विवाह पर केंद्र के रुख को लेकर बोले रिजिजू- लेकिन शादी...

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2023

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को समलैंगिक विवाहों के सरकार के विरोध का बचाव करते हुए कहा कि यह भारतीय परंपरा और लोकाचार पर आधारित है। "किसी भी लिंग का व्यक्ति एक विशेष जीवन जीना चुन सकता है। लेकिन जब आप शादी की बात करते हैं तो यह एक संस्था है। ये विभिन्न प्रावधानों और कानूनों से निर्देशित होती है। सरकार ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर तर्क दिया कि समलैंगिक वैवाहिक संघों की कानूनी मान्यता देश में व्यक्तिगत कानूनों के नाजुक संतुलन और स्वीकृत सामाजिक मूल्यों के साथ "पूर्ण विनाश" का कारण बनेगी। इसने कहा कि भारत में विधायी नीति विवाह को केवल जैविक पुरुष और जैविक महिला के बीच बंधन के रूप में मान्यता देती है।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति

Nitish Kumar Reddy और Arshdeep की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 159 रन पर सिमटा

Dhaka University संग्रहालय में Muhammad Ali Jinnah की तस्वीरें लगने पर विवाद, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित