लोकसभा में कार्यवाही बाधित करने के लिए किरेन रीजीजू ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2024

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं करने और कार्यवाही को बाधित करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और विपक्षी दल पर संसदीय परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया। लोकसभा में नीट के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित किए जाने के कुछ ही देर बार रीजीजू का बयान आया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में भारी बारिश के बीच कई स्थानों में बिजली आपूर्ति बाधित

रीजीजू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नीट का मुद्दा विस्तार से उठाने को कहा था और साथ ही कहा था कि सरकार उस पर जवाब देगी। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन यह नियमों के अनुसार होनी चाहिए। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा तीन दिन तक चलेगी। चर्चा के दौरान सदस्य विस्तार से अपने विचार रख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

48 घंटे बाद कहर टूट पड़ेगा, होर्मुज नाकेबंदी पर ट्रंप की ईरान को धमकी

F-15 गिराने के बाद Iran का बड़ा दांव, लापता US Pilot को पकड़ने पर रखा भारी इनाम

Pakistan में Petrol Price से हाहाकार! Sindh में दोगुनी महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता

Pakistan की QAU में Leadership Crisis, छात्रों की डिग्री और प्रोफेसरों की सैलरी अटकी