रीजीजू ने कांग्रेस से कहा, अब भी नेहरू की गलतियों की कीमत चुका रहा है भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2022

नयी दिल्ली। कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कश्मीर मुद्दे पर जवाहरलाल नेहरू पर परोक्ष रूप से हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना किए जाने पर कांग्रेस पर बुधवार को पलटवार किया और कहा कि भारत अब भी ‘‘नेहरू की गलतियों की कीमत चुका रहा है।’’ कांग्रेस ने मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर नेहरू की आलोचना को लेकर मोदी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि उन्होंने एक बार फिर तथ्यों की अनदेखी की। 

इसे भी पढ़ें: 1 साल से रह रहे लोगों के वोट डालने को लेकर बोले गुलाम नबी, केवल स्थानीय लोगों को ही मतदान का होना चाहिए हक

गुजरात के आणंद जिले में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने नेहरू पर परोक्ष हमला करते हुए कहा था कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अन्य रियासतों के विलय से संबंधित मुद्दों को चतुराई से हल किया, लेकिन एक व्यक्ति कश्मीर मुद्दे को नहीं सुलझा सका। रीजीजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में नेहरू से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर पलटवार किया। भाजपा नेता ने कहा, यह ऐतिहासिक झूठ कि महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर के भारत में विलय के सवाल को टाल दिया था, जवाहर लाल नेहरू की संदिग्ध भूमिका की रक्षा के लिए बहुत लंबे समय तक चला है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने दिल्ली प्रदर्शन पर केंद्र को भेजा नोटिस, अवैध हिरासत पर रोक

प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर Supreme Court के निर्देश, वकीलों ने बताई पूरी बात

Dabur और Marico की बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान, लागत से मुनाफा प्रभावित

PM Narendra Modi ने IIT Madras के सुधा गोपालकृष्णन Brain Centre का लिया जायजा