खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने टोक्यो ओलंपिक स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

नयी दिल्ली। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने कोविड 19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक स्थगित करने के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के फैसले का स्वागत किया और कहा कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिहाज से यह जरूरी था। रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘मैं वैश्विक महामारी के चलते तोक्यो 2020 को स्थगित करने के आईओसी के फैसले का स्वागत करता हूं।

यह दुनिया भर के खिलाड़ियों की भलाई के लिये जरूरी था।’’ उन्होंने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय खिलाड़ियों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का वादा किया और कहा कि मौजूदा हालात का असर उनकी तैयारी पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि वे अपना दिल छोटा न करें। हम बेहतर अवसर पैदा करेंगे ताकि भारत 2021 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका