कोरोना के कारण निर्धारित समयसीमा में नहीं बढ़ पायी Saudi Aramco के साथ Reliance की डील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

मुंबई। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने बुधवार को कहा कि कोविड- 19 की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह में सउदी अरामको के साथ 15 अरब डालर की हिस्सेदारी बिक्री की योजना तय समय के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सकी है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक के मौके पर कहा, ‘‘हम अरामको के साथ अपने दो दशक लंबे रिश्तों का मूल्य समझते हैं, हम उनके साथ दीर्घकालिक भागीदारी के लिये प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने हालांकि, इस बारे में कुछ नहीं कहा कि सौदे को लेकर सही दिशा में आगे बढ़ने अथवा इसके पूरा होने को लेकर कोई नई समयसीमा भी नहीं बताई। मुकेश ने कहा, ‘‘ऊर्जा क्षेत्र में अप्रत्याशित स्थिति और कोविड- 19 महामारी के कारण सउदी अरामको के साथ सौदा तय समयसीमा के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी में कई पक्षों को भागीदारी का अवसर देने के लिये रिलायंस अपने तेल- पेट्रो रसायन कारोबार को अलग अनुषंगी के तौर पर खड़ा करना चाहता है। ‘‘इस प्रक्रिया को हम 2021 की शुरुआत तक पूरा कर लेने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा